जनवरी 2026। शेयर मार्केट रिकॉर्ड हाई पर है। Mutual Fund के विज्ञापन हर जगह हैं। हर दूसरा यूट्यूबर कह रहा है – “आज निवेश करो, कल करोड़पति बनो।” लेकिन ग्राउंड पर खड़े इंसान की हालत अलग है। बेंगलुरु का एक लड़का, Data Analyst। पैकेज – 7 लाख सालाना। बैंक बैलेंस – महीने के अंत में ₹6,000। यही है 2026 की असली investment story। आज भारत में लोग गरीब इसलिए नहीं हैं क्योंकि कम कमाते हैं, बल्कि इसलिए हैं क्योंकि उनकी कमाई शहर, कंपनी और खर्च निगल जाते हैं। Tier-1 शहर में वही 6 लाख की नौकरी Tier-2 शहर में 4 लाख से बेहतर लगती है। लेकिन LinkedIn और YouTube आपको सिर्फ Tier-1 दिखाते हैं। पैकेज और पैसा – दोनों अलग होते हैं आज भारत में एक ही job title पर 5 तरह की जिंदगी चल रही है। शहर CTC हाथ में पैसा Bangalore / Delhi ₹7 लाख ₹38,000 Pune / Hyderabad ₹6 लाख ₹35,000 Jaipur / Indore ₹4.5 लाख ₹30,000 Tier-3 शहर ₹3 लाख ₹20,000 यही पैसा बाद में SIP, EMI और credit card में चला जाता है। अब सोचिए – आप ₹30,000 कमाते हो और YouTube कहता...