2026 में हर दूसरा स्टूडेंट यही पूछ रहा है – “Data Analyst बनूं या नहीं?” Google पर सर्च करो तो लिखा मिलता है – ₹3.5 लाख से ₹25 लाख सालाना लेकिन सच्चाई यह है कि ज़्यादातर फ्रेशर Data Analyst महीने के 25–40 हजार के बीच फँसे हुए हैं। आज हम आपको वही दिखाएंगे जो Glassdoor, AmbitionBox और HR नहीं बताते। Google क्यों झूठ बोलता है? Google कहता है – Data Analyst salary in India = ₹3.5L – ₹25L ये technically गलत नहीं है, लेकिन practically बहुत भ्रामक है। क्योंकि: ₹25L वाला सिर्फ top 1% होता है ₹3.5–5L वाला 70% market होता है बीच की सैलरी LinkedIn में दिखाई नहीं जाती इसीलिए फ्रेशर जब जॉब ज्वॉइन करता है तो पहला झटका वहीं लगता है। Tier-1 Cities – ज्यादा पैसा, ज्यादा कट अगर आप Bangalore, Delhi NCR, Pune, Mumbai जैसे Tier-1 शहर में Data Analyst बनते हो: Company Type CTC (Freshers) Service Based (TCS, Infosys, Wipro) ₹3.5L – ₹4.5L Mid-Size Company ₹4L – ₹6.5L Start...